रायबरेली। न्यायालय देयकों के सात बकायेदारों की भूमि की नीलामी की तारीख तय कर दी गई है। चार व छह सितंबर को नायब तहसीलदार पश्चिमी कोर्ट में नीलामी होगी।
एसडीएम सदर व संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बताया कि रसेहता निवासी नौशाद, उत्तरपारा निवासी मो. अहमद कुरैशी, रामपुर गेरुवा निवासी नंद किशोर, कल्याणपुररैली निवासी गणेश सिंह, शिवलहा मजरे कृष्णपुर ताला निवासी मिथिलेश कुमारी, मतदानपुर निवासी छेदीलाल की भूमि की सार्वजनिक नीलामी चार सितंबर को होगी। कल्याणपुर रैली निवासी गुड्डा देवी की भूमि की सार्वजनिक नीलामी छह सितंबर को होगी।
सदर तहसील परिसर स्थित नायब तहसीलदार पश्चिमी को नीलाम अधिकारी नामित किया गया है। बोलीदाता निर्धारित तिथि व समय, स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।