फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रतापगढ़ तक चलेगी जौनपुर वाली इंटरसिटी

Wed, 17 Jun 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्ठेशन के प्लेटफार्म एक पर खड़ी पंजाब मेल के जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों की लग
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 23 से 30 जून तक प्रभावित रहेगा। इनमें छह ट्रेनें ऐसी हैं, जो रूट डायवर्जन की वजह से दूसरे रास्तों से दौड़ाई जाएंगी। रायबरेली नहीं आएंगी। कुछ ट्रेन दूसरे रास्तों से रायबरेली पहुंचेंगी। जौनपुर वाली इंटरसिटी प्रतापगढ़ तक ही चलेगी। प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर लगभग 27 किमी के रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण कराने के कारण ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 से 30 जून तक, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 22 से 29 जून तक, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 22 से 29 जून तक, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस 23 एवं 26 जून को, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 24 एवं 28 जून को और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 23, 26 एवं 30 जून को रायबरेली नहीं आएगी। ये ट्रेनें सुल्तानपुर के रास्ते दौड़ेंगी।

बनारस और देहरादून के बीच रोजाना दौड़ने वाली जनता मेल 22 से 30 जून तक रायबरेली से गुजरेगी, लेकिन फाफामऊ के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन बनारस और प्रतापगढ़ के बीच नहीं चलेगी। रायबरेली और जौनपुर के बीच रोजाना दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रास्ते से वापस लौटेगी। यह ट्रेन 23 से 30 जून तक रायबरेली से प्रतापगढ़ तक जाएगी और प्रतापगढ़ से ही लौट आएगी। यह गाड़ी प्रतापगढ़ से जौनपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ेगा। इससे ट्रेनों का समय पर पहुंचना मुश्किल होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि दोहरीकरण के अंतर्गत गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, निभापुर एवं जंघई स्टेशनों को नई रेल लाइन से जोड़ने का काम होगा, जिससे ज्यादातर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें