फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म

Thu, 12 Jun 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के मंडल प्रभारी आकाश मिश्र पहुरावां गांव में बीते सोमवार से किसानों की 19 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास तक पैदल यात्रा कर करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सचिन यादव, सीओ प्रदीप कुमार की अगुवाई में राजस्व व पुलिस टीम धरनास्थल पर पहुंची और किसानों को उनकी समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्र ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों के हित की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहता है।

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष शंकर रावत ने बताया कि प्रशासन ने उनकी सभी मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कमलेश तिवारी, सरोज कुमारी, राम मनोहर, जगदीश, सोनू यादव, मोनू सिंह व पिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें