फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के छह व सदस्य के 61 परचे खारिज

Mon, 30 Nov 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही परचा वापसी का काम होगा। दोपहर दो बजे से चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। जिले में अंतिम चरण का मतदान 10 दिसंबर को सलोन, रोहनियां, ऊंचाहार, जगतपुर और दीनशाह गौरा ब्लॉक में होगा।
विज्ञापन


इसके लिए 27 व 28 नवंबर को नामांकन व 29 व 30 नवंबर पत्रों की जांच पूरी हो गई। बीडीओ जगतपुर/गौरा एके सक्सेना ने बताया कि जगतपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के सभी परचे वैध पाए गए हैं।

सदस्य पद के दो परचे निरस्त किए गए हैं। दीनशाह गौरा में ग्राम प्रधान के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 12 परचे निरस्त किए गए हैं।

ऊंचाहार में ग्राम प्रधान का एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 14 परचे निरस्त किए गए। रोहनियां में ग्राम प्रधान के एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 12 परचों को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद का एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 21 परचे खारिज हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें