फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है सरकार : वीरेंद्र

Sat, 30 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ में प्रदर्शन करते सपाई।
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को डलमऊ कार्यालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते तहसील पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें ऊंचाहार एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र के डलमऊ और दीनशाह गौरा विकास क्षेत्रों के किसानों तथा आमजनों की समस्याएं उठाई गईं।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और जनविरोधी है। किसानों को साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद नहीं मिल रही है। खाद के नाम पर किसानों को परेशान करने के साथ उन्हें पीटा जा रहा है। लालगंज-ऊंचाहार मार्ग पर मुराईबाग कस्बे में भारी वाहनों के आवागमन से हर रोज जाम की स्थिति रहती है, जिससे आमजनों, व्यापारियों, छात्रों को दिक्कत होती है।

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण का किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण एवं जिला मार्ग जर्जर है। कनहा से बेलहनी मार्ग एवं जगतपुर से शिवपुरी वाया भीमगंज मार्ग बदहाल है। विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों के साथ अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, राजेश मौर्या, वरिष्ठ नेता आरपी यादव ने कहा कि छुट्टा मवेशियों के कारण किसानों की फसल चौपट हो रही है। सरकारी अस्पतालों में दवाओं का टोटा है।
विज्ञापन


जिला महासचिव मो. अरशद खान ने कहा कि अगर एक पखवारे में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश निर्मल, जेपी यादव, देवराज यादव, अरुण प्रताप यादव, सरफराज रायनी, शिवराम, अमरेंद्र बहादुर, मनीष देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें