फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे के घर वाले दूसरों पर फेंक रहे पत्थर : राज बब्बर

Sun, 19 Feb 2017 11:05 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात से आए दो लोगों ने देश को बरगलाने का कार्य किया। ढाई साल में देश की जनता को झूठे वादे किए।
विज्ञापन


किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, जबकि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उनका कर्ज माफ कर दिया गया था। वे अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के इन्हौंना कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, मोदी सरकार यूपी में सरकार बनने पर कर्ज माफी की बात कर रही है, जबकि केंद्र में उसी की सरकार है और वह किसानों का कर्ज माफ कर सकती है। मोदी सरकार किसानों को बरगलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं को यह कहते हुए जवाब दिया कि जिनके घर शीशे के होते है, वह दूसरे के यहां पत्थर नहीं फेंकते हैं। राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जो वादा किया वो पूरा नहीं किया।

यदि बीजेपी के लोग वोट मांगने आए तो अपनी पासबुक जरूर दिखाना। कहा कि, नोटबंदी के चलते किसानों को फसल औने-पौने दामों में बेचना पड़ा। इसलिए आज ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। इस अवसर पर विनोद मश्रिा, चंद्रकांत दुबे, योगेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें