फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवती ने साड़ी के सहारे लटकर दी जान

Thu, 04 Jun 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां। पूरे पोरई मजरे दोहरी गांव निवासी पूजा यादव ( 19) ने बुधवार रात बांस से साड़ी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। बताते हैं कि परमेश्वर की बेटी पूजा यादव रात करीब आठ बजे घर में अकेली थी। परमेश्वर बाजार खरीदारी करने गए थे, जबकि पत्नी तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने बाहर गई थीं। पिता जब घर लौटे तो देखा कि पूजा का शव छप्पर में रखे बांस से साड़ी के सहारे लटक रहा है। यह देख परिजन दंग रह गए। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि कक्षा 12 की पढ़ाई करने के बाद पूजा घर पर रहती थी। घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें