फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जल्द जारी होगी अंतिम सूची, पात्रों को मिलेगा आवास

Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में सर्वे का काम 15 मई तक पूरा हो जाएगा। संबंधित को अंतिम दिन शत प्रतिशत पात्रों के सर्वे के आदेश दिए गए हैं। पात्रता सूची तैयार करने के लिए सर्वे में शामिल किए गए पात्रों की पात्रता के जांच के लिए 119 अधिकारियों को लगाया गया है। जल्द ही अंतिम सूची जारी होने के बाद पात्रों को आवास मिलने लगेगा।
विज्ञापन


डीआरडीए के परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि जिले में तमाम ऐसे लोग हैं, जो आज भी कच्चे घरों में हर रहे हैं। शासन की मंशा है कि जिले के सभी लोगों के पास अपनी छत हो। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को सर्वे का काम पूरा होना है। अब तक 92622 लोगों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

शासन से तय मानकों के आधार पर पात्रों के सर्वे का काम अंतिम दिन शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र लोगों की जांच के लिए 119 अधिकारियों को लगाया गया। इन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर पात्रता की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें