फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल कराने को चक्कर काट रहे किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के धान खरीद केंद्र डीह में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों का धान तौला नहीं जा रहा है। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को धान खरीद पर प्रदर्शन करके नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि हम लोग टोकन लेकर धान तौल कराने के लिए कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन धान की तौल नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को हड़ताल के चलते खरीद ठप रही। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।
खरीद केंद्र पर डीह के अलावा सलोन ब्लॉक क्षेत्र के भी किसान तौल कराने के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। 23 तारीख से ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

किसान ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे, लेकिन खरीद नहीं हो पाई। किसान दिनेश कुमार, राजेश, घनश्याम, रामहेत, गुरू प्रसाद शुक्रवार को धान की तौल कराने पहुंचे तो प्रभारी ने हड़ताल बताकर वापस कर दिया।
किसानों ने बताया कि सर्दी में धान की तौल कराने के लिए दौड़भाग करनी पड़ रही है। जब से ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की गई, तब तक दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। केंद्र प्रभारी रश्मि वर्मा ने बताया कि हड़ताल के चलते खरीद बंद थी। इसके पहले किसानों का धान तौला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें