फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिला मंत्री को डॉक्टर ने धमकाया

Sun, 31 Aug 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर परचा बना रहे चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी के जिलामंत्री को अस्पताल के ही एक चिकित्सक ने धमका दिया। डॉक्टर ने कहा कि चुप हो जाओ नहीं तो थप्पड़ मारेंगे। उन्होंने अपने भाई से कहा कि कर्मचारी को बाहर देख लेना। इससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में गुस्सा है। कर्मचारियों ने सीएमएस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी के जिला मंत्री शाहरुख खान जिला अस्पताल के काउंटर पर परचा बना रहे थे। आरोप है कि अस्पताल में ही तैनात एक चिकित्सक के भाई परचा बनवाने के लिए आए। परचा बनने के बाद छुट्टा रुपये वापस करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कर्मचारी ने कहा कि छुट्टा रुपये लाकर देता हूं, खिड़की के बगल हो जाओ तो अन्य लोगों को परचा बन सके।

चिकित्सक के भाई ने काउंटर छोड़ने से इन्कार कर दिया। सूचना पर संबंधित चिकित्सक मौके पर पहुंचे और चतुर्थकर्मी को हड़काना शुरू कर दिया। एक अन्य कर्मचारी ने विरोध किया तो चिकित्सक ने उसे भी धमका दिया। पुलिस व गार्डों के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। सीएमएस ने चिकित्सक को बुलाकर बात सुनी।
विज्ञापन


जिला मंत्री शाहरुख खान का कहना है कि चिकित्सक ने धमकाया है। संगठन की ओर से सीएमएस को ज्ञापन दिया जाएगा। कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को शांत कराया गया है। दोबारा ऐसी घटना होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें