फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाद सुलझा, दोनों पक्ष करेंगे प्रतिमा की स्थापना

Mon, 22 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। ब्लॉक के गडवा गांव में मंदिर में प्रतिमा स्थापना के लिए दो पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को सीओ सलोन और उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की आम सहमति से विवाद को खत्म कराया। तय किया गया कि अब दोनों पक्ष साथ मिलकर मंदिर में प्रतिमा की स्थापना सहित अन्य धार्मिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गडवा के परमेश्वरी माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद तिवारी और शैलेन्द्र शुक्ला के बीच प्रतिमा स्थापना के लिए एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। आम सहमति न बनने के कारण दोनों पक्षों से आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों और उनके समर्थकों को थाने बुलाया गया।

उप जिलाधिकारी चन्द प्रकाश और सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने दोनों पक्षों का समझौता कराया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें