फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डीएसपी से बचाव पक्ष ने की जिरह

Sat, 02 Jan 2016 11:02 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने 54वें गवाह के रूप में सीबीआई के रिटायर्ड डीएसपी को पेश किया। मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह शुरू की, जो पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इस पर विशेष मजिस्ट्रेट अनुराग कुरील ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 8 जनवरी तय कर दी। अभियोजन पक्ष सीबीआई की ओर से शनिवार को 54वें गवाह के रूप में सीबीआई के पूर्व डीएसपी भवानंद खरकवाल को पेश किया।

गवाह ने अपनी मुख्य परीक्षा में बताया कि वह 1992 में मामले की विवेचना टीम में शामिल हुआ था। टीम में मुख्य विवेचक तत्कालीन एसपी एम. नारायणन के अलावा कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन


वह विवेचना की टीम में एक सदस्य के हैसियत से मदद करता था। गवाह ने बताया कि विवेचना के दौरान समय-समय पर वह लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या गया था।

मुख्य परीक्षा पूरी होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विमल श्रीवास्तव ने जिरह शुरू की। गवाह ने एक सवाल के जवाब में इस बात को गलत बताया कि उसने सिर्फ कागजी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


विवेचना में भाग नहीं लिया था। गवाह ने बताया कि सीबीआई ने मामले में दो आरोप पत्र प्रेषित किए थे। जिरह न पूरी होने पर सुनवाई की अगली तारीख 8 जनवरी तय कर दी गई।

सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक पी. चक्रवर्ती और अधिवक्ता एमएम हक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें