फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

Tue, 19 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को बछरावां थाना क्षेत्र में ठेकेदार की करंट लगने से हुई मौत के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा बछरावां में सटरिंग का काम देख रहे ठेकेदार की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब नापजोख करने वाला फीता एचटी लाइन से छू गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



महराजगंज रोड़ स्थित निर्माणाधीन भवन में सटरिंग के लिए छत तैयार कर रहा दिनेश कुमार गुप्ता (35) पुत्र शिवप्रसाद गुप्ता निवासी नीमटीकर हसनगंज थाना बछरावां फीते से नापजोख कर रहा था। अचानक उसका नाप जोख वाला फीता एचटी लाइन से छू गया।

एचटी लाइन से छूते ही करंट की चपेट में आया दिनेश छत से नीचे गिर दिया। जमीन पर रखी लोहे की रॉड उसके चेहरे पर जा धंसी। गंभीर रूप से जख्मी दिनेश को लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार विमल सिंह का कहना है कि करंट लगने से दिनेश की मौत हुई है। उधर, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला पीड़ित के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें