फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत, मासूम की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के रदेदौर गांव के पास रायबरेली-खीरों बुधवार सुबह अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार कर दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दंपती और पांच साल की मासूम को लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी रामकिशोर (45) पुत्र राम औसान अपनी पत्नी विमला देवी (42) और बेटी सोनम (5) के साथ रात को अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल पर सोया था। बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे जब वह अपनी साइकिल से पत्नी और बेटी को लेकर घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन

गुरूबख्शगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे तीनों गाड़ी के पहिए के नीचे आकर कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल-112 ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रामकिशोर और उसकी पत्नी विमला को मृत घोषित कर दिया गया। बेटी सोनम का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पिकअप और ड्राइवर दोनों पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिली है। ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। उधर हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें