फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेंसिंग तो किसी ने फ्रॉग रेस में दिखाया दम

Fri, 29 Jan 2016 10:56 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि नेशनल लीडर ट्रेनर ऑफ स्काउट्स लक्ष्मीकांत शुक्ल ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डांस और गीत पर सभी लोग झूम उठे।
विज्ञापन



इसके बाद ड्रेस अप फॉर स्कूल, बैलेंसिंग रेस, फ्रॉग रेस, शॉपिंग इवेंट रेस आदि खेल कराए गए। इसमें बच्चों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों का सीनियर छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर खूब उत्साहवर्धन किया।

ड्रेस अप फॉर स्कूल रेस में अनन्या पटेल प्रथम, आराध्या त्रिवेदी द्वितीय, शॉपिंग इवेंट रेस में सार्थक प्रथम और लावण्य द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल में भी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर अश्रुकर्णी श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अमृता सिंह, ईशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें