फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज कथा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Sun, 13 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चड़रई में आयोजित शिव महापुराण कथा में पहुंचेंगे। वह दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन शनिवार को दिनभर तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रविवार को ही हाईकोर्ट के न्यायाधीश पदम मिश्रा और राममनोहर मिश्रा भी कथा में पहुंचेंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें