जिले में मंगलवार को दिनभर आसमान में बदली छाई रही। हल्की बूूंदाबांदी होने के साथ हवा चली। इससे सर्दी बढ़ गई। सर्दी के एक बार फिर लौैटने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। सुबह के वक्त सर्दी होने से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी भी हुई।
इधर, मौसम का मिजाज ठीक था। सुबह मौसम का मिजाज एक बारगी बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छा गए तो हवा चलने लगी। कुछ देर बाद बूंदाबांदी भी हुई। मौसम के यू टर्न लेने के कारण सर्दी से लोग ठिठुर गए। लोगों को सर्दी से बचने के लिए न सिर्फ गर्म कपड़े पहनने पडे़, बल्कि अलाव का सहारा लेना पड़ा।
मंगलवार को कई ट्रेनें लेट रही, जिसकी वजह से यात्रियों को गतंव्य स्थान जाने में देरी हुई। वहीं सर्दी के कारण स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार करने में यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। पंजाब मेल एक घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस आधा-आधा घंटे लेट रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट रही।