फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कैडेटों ने राइफल से लक्ष्य भेदने का तरीका सीखा

Mon, 19 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनसीसी की 66वीं यूपी बटालियन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार की गतिविधियां पीटी और योग के अभ्यास से शुरू हुईं। कैडेटों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद खड़े-खड़े सेल्यूट करने का तरीका सीखा। पॉइंट 22 राइफल से लेटकर और खड़े होकर लक्ष्य को कैसे भेदना है, इसके लिए कैडेटों को सही पोजीशन सिखाई गई।
विज्ञापन


एनसीसी अफसरों ने राइफल चलाने की सही पोजीशन बताने के दौरान कैडेटों को टोपो ग्राफिकल फॉर्म और टेक्निकल टर्म्स की जानकारी भी दी। मिलिट्री हिस्ट्री कम्युनिकेशन एंड अपॉइंटमेंट कोड के बारे में बताया। लड़ाई के दौरान दुश्मन के बंकरों को किस तरीके से ध्वस्त किया जाता है, इस बारे में जमीनी स्तर पर मॉक डि्रल करके सिखाया गया। सूबेदार मेजर नरेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। बच्चों को अधिक से अधिक सुरक्षित रखने की दृष्टि से इंडोर ट्रेनिंग कराई जा रही है।

शाम को अलग-अलग वर्ग के कैडेटों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। विषयों में भारत-पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर, वैश्विक स्तर पर विश्व भारत की विदेश नीति, आतंकवाद, साइबर क्राइम व सोशल मीडिया के उपयोग आदि शामिल रहे। निर्णायक की भूमिका कैप्टन पुनीत तिवारी, कैप्टन राजेश वर्मा, लेफ्टिनेंट नूपुर शर्मा, यादवेंद्र बाजपेयी ने निभाई। इस मौके पर सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार जगमोहन सिंह, सूबेदार संजय सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें