फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सलोन से प्रयागराज के लिए आज से चलेगी बस

Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन के यात्रियों को रायबरेली आने की सुविधा तो मिल रही है, लेकिन प्रयागराज जाने के लिए उन्हें बस की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। शनिवार को सलोन-प्रयागराज के बीच सेवा शुरू करने के लिए बस तय कर दी गई। यह बस सेवा रविवार से शुरू होगी। सुबह साढ़े सात बजे बस प्रयागराज के लिए निकलेगी।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सलोन से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा के लिए लंबे समय से मांग हो रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बस सेवा को शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। इस रूट के लिए बस संख्या यूपी 78 एचटी 2037 को एलॉट किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह साढ़े छह बजे डिपो से निकलेगी। सुबह 7.30 बसे सलोन पहुंचेगी।

सलोन बस स्टेशन से बस 7.30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। मानिकपुर होते हुए बस प्रयागराज पहुंचेगी। इसी रूट से वापस आने के बाद रायबरेली होते हुए लखनऊ जाएगी। रात में लखनऊ से वापस आने के बाद डिपो में रुकेगी। इससे पहले प्रयागराज, चित्रकूट आदि मार्गों के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें