फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे क्राॅसिंग पर बूम का तार टूटा, दो घंटे लगा रहा जाम

Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को ऊंचाहार के जमुनापुर रेलवे क्रासिंग का गेट न खुलने से सड़क पर खड़े वाहन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। उन्नाव-ऊंचाहार रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह टीटीएम मशीन पटरियों की मरम्मत के लिए डलमऊ की ओर जा रही थी। सूची खरौली मार्ग पर जमुनापुर चौराहा के निकट क्राॅसिंग संख्या 48-सी को गेटमैन ने बंद कर रखा था। मशीन के गुजरने के बाद उसने गेट खोलने का प्रयास किया तभी अचानक बूम का तार टूट गया। गेट न खुलने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

ऊंचाहार रेलखंड पर इस समय रेल की पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10:10 बजे टीटीएम मशीन रेल ट्रैक से जा रही थी। तभी गेट बूम का तार टूट गया और जाम लग गया। गेटमैन शफीक अली ने मामले की सूचना ऊंचाहार रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने तार को जोड़कर गेट सही किया और गेट खोला। करीब 11:30 बजे बूम का तार ठीक हो सका और उसके बाद दोपहर 12 बजे जाम खुला।
जाम लगने से वाहन चालकों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राॅसिंग का तार टूट गया था, जिसे ठीक कराकर यातायात बहाल करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें