फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खून से लथपथ मिला बुजुर्ग महिला का शव

Wed, 28 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र में महिला की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद परिजन।
विज्ञापन
बछरावां(रायबरेली)। दो दिन पहले मायके आई बुजुर्ग महिला का दरवाजे के बाहर संदिग्ध हालत में खून से लथपथ शव मिलने से खलबली मच गई। बबुरिया खेड़ा के अशोक कुमार के घर बीती 25 मई को उनकी बुआ शीतला (72) पत्नी रामसनेही निवासी शिवपुरा थाना निगोहां आई थी। सोमवार की रात खाना खाकर वह दरवाजे के बाहर चारपाई पर साे रही थीं। आधी रात को अशोक कुमार लघुश्ंका के लिए घर से बाहर आए।
विज्ञापन


उन्होंने देखा की उनकी बुआ चारपाई से 10 मीटर दूर जमीन पर पड़ी हैं। पास जाकर देखा तो उनके मुंह और नाक से खून आ रहा था। चारपाई के पास भी खून पड़ा हुआ था। घरवाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक डॉ. गणनायक पांडेय ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला की संदिग्ध मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने आसपास साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि बीमारी के कारण वृद्धा की मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें