डलमऊ (रायबरेली)। जमालनगर-मोहद्दीनपुर के रोहित कुमार (22) शनिवार को शाम परिजनों से एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर परिवारीजनों को चिंता हुई। रविवार सुबह घरवालों को कनहा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उनकी शव मिलने की खबर मिली। युवक की मौत होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि जांच में ट्रेन की चपेट में आने से रोहित की मौत की बात सामने आई है। हालांकि घटना की जांच कराई जा रही है।