फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निमोनिया से बच्ची की मौत, डायरिया के बढ़े मरीज

Sun, 18 May 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली । जिला अस्पताल में निमोनिया से ग्रसित आठ माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि बुखार, डायरिया और उल्टी-दस्त के लक्षणों से पीड़ित 23 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। अस्पताल की ओपीडी में भी शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां 1800 से अधिक लोगों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

खीरों क्षेत्र के खानापुर गांव निवासी सूर्यपाल की आठ माह की पुत्री अमाया को 15 मई को निमोनिया की शिकायत पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 16 मई की रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर थी और वह इलाज के दौरान दम तोड़ गई। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को अरव (2), नीलेश (14), शौकत (6), आशीष (13), सुहैल (10), अमन (1), सुनीता (20), शिवानी (8), ललिता (8), गुलनाज (27), अंतिमा (30), विनीता (27), हिमांशू (12), नसीमुन (15), रामनरेश (72), सुनैना (14) समेत 23 से अधिक मरीज भर्ती किए गए। कई मरीजों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ओपीडी में लगी लंबी कतारें
जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। परचा काउंटर, दवा वितरण और पैथोलॉजी जांच केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक भीड़ रही। गर्मी और उमस के कारण कई मरीज बेहाल दिखे।
विज्ञापन


गंभीर मरीजों की जा रही निगरानी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गर्म मौसम के चलते डायरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं, जांच सुविधाएं और चिकित्सक उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें