रायबरेली। जगतपुर के पूरे जसवंत मजरे जिंगना गांव में शुक्रवार की सुबह दिहाड़ी श्रमिक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। विष्णु पटेल (35) पुत्र फूलचंद्र पटेल मजदूरी करके किसी तरह परिवार चलाते थे। शाम को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह जब पत्नी रीना सोकर उठी, तो पति का शव बरामदे में बीम में साड़ी के सहारे लटका मिला। यह देख पत्नी ने चीख पुकार मचाई। मौके पर पुलिस आई और शव फंदे से नीचे उतारा गया। श्रमिक की मौत से पत्नी के अलावा बेटा अभिषेक, अभिनेष व बेटी तान्या का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।