रायबरेली। स्पिक मैके संस्था की ओर से आए कलाकारों ने सोमवार को कचहरी रोड स्थित एक स्कूल में संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया। प्रसिद्ध कथक कलाकार रुद्र शंकर मिश्रा ने बेहतरीन प्रस्तुति देने के साथ बच्चों को कथक की बारीकियां सिखाईं। साथी कलाकारों में तबले पर उदय शंकर मिश्रा, सारंगी पर ओम सहाय मिश्रा और वोकल पर पंडित माता प्रसाद मिश्रा ने संगत दी।
रुद्र शंकर मिश्र ने बच्चों को कथक और भारतीय संस्कृति की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह ध्वनि को कथक के माध्यम से प्रस्तुत करते है। उन्होंने आनंद तांडव की प्रस्तुति दी। संस्था की संरक्षक मधु शुक्ला ने स्पिक माैके के बारे में बताया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि रमेश बहादुर सिंह एवं डॉ. बीना तिवारी कलाकारों को सम्मानित किया।