फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 600 सड़कों की बदलेगी सूरत

Sun, 20 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हलोर क्षेत्र में बदहाल अलीपुर संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से 150 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। इस बजट से 600 सड़कों की दशा बदली जाएगी। नवीनीकरण, विशेष मरम्मत के साथ 393 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की जिले में 1600 सड़कें हैं। इनसे प्रतिदिन 20 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें करीब 600 सड़कें ऐसी हैं, जो बदहाल हो गई हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा सड़कें बारिश में जलभराव की वजह से खराब होती हैं। नवीनीकरण के दायरे में आने वाली 255 सड़कों की बदहाली दूर होगी। विशेष मरम्मत के दायरे में आने वाली 345 सड़कों पर वाहन फर्राटा भरेंगे।


पक्की सड़क से जुड़ेंगे 150 आबादी वाले गांव
प्रदेश सरकार हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। दो साल पहले 250 आबादी वाले 600 गांवों को पक्की सड़क से जोड़ा गया। इसके बाद अब 150 आबादी वाले 393 गांवों को चिह्नित किया गया है। कार्ययोजना में इन गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए शामिल किया गया है। अभी तक इन गांवों में कच्चे रास्ते या फिर खड़ंजे लगे हैं। बारिश में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पक्की सड़क से जुड़ने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



पांच साल में सड़कों का होगा नवीनीकरण
अभी तक ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण आठ साल में होता था। नवीनीकरण का समय आते-आते सड़कें पूरी तरह कंडम हो जाती थी, लेकिन शासन से अब ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का नवीनीकरण कराने का समय पांच साल कर दिया है। इससे अब सड़कें ज्यादा बदहाल नहीं होंगी।


बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने के साथ ही गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से जिस हिसाब से बजट मिलेगा, उस हिसाब से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, अधिशासी अभियंताए लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें