फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एनसीसी कैडेटों की भर्ती के लिए कराया परीक्षण

Mon, 10 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनसीसी की 66वीं यूपी बटालियन रायबरेली के तत्वावधान में रविवार को गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें 83 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सीनियर विंग में 23 छात्राएं और सीनियर डिवीजन में 60 छात्र शामिल रहे। इस दौरान अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा सहित विभिन्न चरणों में परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। बटालियन के एडमिन अधिकारी आकाश शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सूबेदार बीरेंद्र सिंह, हवलदार विजेंद्र सिंह, हवलदार मनोज सिंह समेत कई कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह एवं एनसीसी एएनओ प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, साहस तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

इस दौरान विद्यार्थियों में एनसीसी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य एवं उत्साही विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रसेवा एवं व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें