खीरों (रायबरेली)। खीरों गुरुबक्सगंज मार्ग पर लालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार टेंट व्यवसायी को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। सीने में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
मथुरा खेड़ा मजरे खीरों निवासी टेंट व्यवसायी देवीचरन (34) पुत्र लालबहादुर बृहस्पतिवार शाम को बछरावां से आ रहे अपने पिता को लेने बाइक से गुरुबक्सगंज गए थे। वहां पहुंचने पर पता लगा कि उनके पिता लाल बहादुर अन्य वाहन से घर चले गए हैं। वह अकेले बाइक से वापस घर आ रहे थे।
रास्ते में लालपुर गांव के पास हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना से मृतक की मां सताना देवी, पिता लालबहादुर, भाई राम शंकर, पत्नी सरोजनी, पुत्र श्रेयांश (7), पुत्री श्रेया (5) सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि देवीचरन को मृत अवस्था में लाया गया था। लोगों के मुताबिक व्यवसायी हेलमेट पहने थे।