फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में बदहाल सड़क। - फोटो : डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में बदहाल सड़क।
विज्ञापन
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर आठ किमी की दूरी में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग का यह खंड अक्सर यातायात के दबाव के कारण जाम की स्थिति से जूझता रहता है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात बेहतर होगा। राजमार्ग पर चौदहमील से लेकर फतेहपुर जिले को जोड़ने के लिए गंगा पुल तक सड़क खस्ताहाल है। मुराईबाग से गंगा पुल तक अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए सड़क को सात मीटर की जगह अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि टेंडर निकाला गया है। जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें