फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी बैरक से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली में मेडिकल के बाद मजिस्ट्रेटी बयान के लिए महिला पुलिस बैरिक में रखी गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। प्रभारी सीओ तिलोई अर्पित कपूर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस टीम लगातार किशोरी की तलाश में जुटी है। पांच अगस्त को एक किशोरी को गांव का ही एक शादीशुदा दो बच्चों का बाप फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया था।
विज्ञापन

बाद में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी ताज मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया था। 17 अगस्त को पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया था। पुलिस ने 18 अगस्त को किशोरी को उसकी मां के साथ महिला आरक्षी के साथ जिला अस्पताल अमेठी डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा था। वापसी पर पीड़िता को मजिस्ट्रेटी बयान के लिए कोतवाली में ही रोक लिया था। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि उसकी बेटी बैरक से ही लापता हो गई। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें