महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के डीहा नरई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में खेतों की ओर गई एक किशोरी संदिग्ध हालात में बेहोश पड़ी मिली।
सूचना मिलने पर परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डीहा नरी गांव निवासी रामअधीन पासी की बेटी चांदनी (16) घर से खेत जाने की बात बताकर निकली थी। अचानक रास्ते में वह बेहोश हो गई।
सूचना मिलते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टरों ने संदेह जताया है कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।