रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। टांघन गांव निवासी आशीष (15) पुत्र रामनरेश घर से लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर पैदल जा रहा था। ऊंचाहार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार न उसको टक्कर मार दी। इससे आशीष गंभीर रुप से घायल हो गया।
लोगों ने उसको जगतपुर सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि मां प्रेमा देवी की तहरीर पर अज्ञात कार के चालक के खिलाफ के दर्ज किया गया है।