फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Sun, 01 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। नायन गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर की शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामसरन का बेटा शिवांश रैदास शुक्रवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब के पास नित्यक्रिया के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने लगा। कुछ देर तक शिवांश के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह तालाब में मृत अवस्था में मिला।

बेटे की मौत से पिता रामसरन समेत परिवार के अन्य सदस्यों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि किशोर की तालाब में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें