फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डंपर की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद गमगीन परिजन व जांच करती पुलिस। 
विज्ञापन
सतांव। रायबरेली-गुरुबख्शगंज मार्ग स्थित सतांव कस्बे के गन्ना कांटा मैदान के पास रविवार सुबह बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। उनका दोस्त घायल हो गया। दोस्त की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


पूरे यदुनाथ सिंह मजरे हाजीपुर निवासी सोनू यादव (16) पुत्र दिवंगत अमर बहादुर घर पर ही रहते थे। अपने दोस्त मकरईली गांव निवासी शुभम (15) पुत्र राकेश कुमार के साथ रविवार को काम के सिलसिले में गुरुबख्शगंज चौराहे आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

सतांव कस्बे के निकट गन्ना कांटा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर शुभम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनू की मौत की परिजनों में रोना-पीटना मच गया। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि डंपर को कब्जे लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें