फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किशोरी को राजस्थान ले जाकर बेचा, कराई शादी

Wed, 27 May 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। एक किशोरी को राजस्थान ले जाकर बेच दिया। उसकी शादी करा दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए मंगलवार को महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप था कि बीती 10 मई को उसकी 15 वर्षीय बेटी को तीन लोग अपने साथ ले गए। बेटी को दिल्ली के सदर बाजार में बेचने के फिराक में हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। किशोरी की खोजबीन के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी।

सलोन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने सुबह किशोरी को बरामद किया। पूरे मचल मजरे बराडीह निवासी अरविंद यादव, सलोन कस्बा निवासी मो. सगीर उर्फ अंजार, डीह थाना क्षेत्र के आंटी नौगवां गांव निवासी अनीता सरोज को पकड़ा गया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपियों ने किशोरी को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले दीपक को बेच दिया था। शादी करा दी थी। इस पूरे मामले में चार अन्य लोग शामिल थे। एफआईआर में चार लोगों के नाम बढ़ाए गए हैं।

मामले में फरार दीपक समेत चार आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। आरोपियों ने किशोरी को बेचने में कितने रुपये की सौदेबाजी की थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें