फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी फॉल्ट से 25 हजार घरों की बत्ती गुल

Tue, 30 Jun 2015 12:09 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन कहीं न कहीं कोई फाल्ट होती रहती है। रविवार को खीरों फीडर में तकनीकी फॉल्ट आने से 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


 कॉर्पोरेशन की टीम रात से ही गड़बड़ी ढूंढने में जुटी है, लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। इसकी वजह से 25 हजार उपभोक्ताओं को सप्लाई नहीं मिल रही है।

इससे कनेक्शनधारकों में आक्रोश है। मंगलवार तक खराबी ठीक होने की संभावना जताई गई है। त्रिपुला 132 केवी ट्रांसमिशन से खीरों फीडर निकला है। इससे खीरों और देवगांव (सेमरी) उपकेंद्र को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


दोनों उपकेंद्रों से खीरों ब्लॉक के देवगांव, खीरों, पाहो, भीतरगांव, सेमरी, बकुलिहा, मानपुर, अतरहर, अजीतपुर, निहस्था समेत 50 गांवों को बिजली मुहैया कराई जाती है।

 रविवार की रात करीब दो बजे खीरों फीडर में अचानक फॉल्ट आ गई। इससे इन गांवों के 25 हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है।

रात तो किसी तरह कट गई, लेकिन सोमवार की सुबह उपभोक्ताओं को पेयजल समेत अन्य कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जेई शैलेंद्र मौर्या का कहना है कि फॉल्ट ढूंढी जा रही है, शीघ्र आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें