फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कक्षा में छात्र के बंद रह जाने पर शिक्षक निलंबित

Sun, 26 Oct 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विकास क्षेत्र राही के कंपोजिट विद्यालय कुचरिया में छुट्टी के बाद कमरे में बंद रह गए छात्र के मामले में घटना के 18 दिन बाद कार्रवाई हुई है। इस मामले में कक्षाध्यापक को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया गया है। नियमों की अनदेखी और लापरवाही पर प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि रोकने और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


बीती छह अक्तूबर को विकास क्षेत्र के राही के कंपोजिट विद्यालय कुचरिया में छुट्टी पर स्कूल बंद कर दिया गया, लेकिन कक्षा चार का छात्र समीर कमरे में ही बंद रह गया था। काफी देर तक छात्र घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। खोजबीन करते हुए गांव वाले स्कूल के पास पहुंचे तो अंदर से रोने की आवाज आई। इस पर भदोखर थाने की पुलिस बुलाई गई। ताला तोड़कर छात्र को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।

चार घंटे तक कमरे में बंद रहने और भूख-प्यास के कारण छात्र सहम गया। घटना से गुस्साए अभिभावकों और ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल और खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) धर्म प्रकाश को जांच सौंपी। दो सदस्यीय जांच समिति ने अपनी आख्या 10 अक्तूबर को उपलब्ध करा दी, लेकिन कार्रवाई अब हुई है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि कक्षा बंद करने से पहले कमरे की पूरी तरह चेकिंग करने की प्राथमिक जिम्मेदारी कक्षाध्यापक की होती है। इसमें लापरवाही बरती गई, जिस पर कक्षाध्यापक सुरभि गुप्ता (सहायक अध्यापक) को निलंबित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगर क्षेत्र से संबद्ध किया गया है।

विभागीय जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी डीह तरुण कुमार को सौंपी गई है। घटना के समय प्रधानाध्यापक निरुपमा वाजपेयी एमडीएम खाते के संचालन के लिए बैंक गई थीं, जबकि विद्यालय अवधि में परिसर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसीलिए प्रधानाध्यापक की एक अस्थायी वेतन वृद्धि बाधित की गई है।

विद्यालय का प्रभार सहायक अध्यापक राजेश कुमार को सौंपा गया था, जिन्होंने जाने से पहले विद्यालय का समुचित निरीक्षण नहीं किया। इस कारण उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें