फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय तबादले के बाद शुरू होगी पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 179 शिक्षकों ने पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से 79 आवेदन निरस्त हो गए। बचे 100 शिक्षकों को पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण का इंतजार है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

बाहर से आए शिक्षकों ने दर्ज कराई उपस्थिति
रायबरेली। विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर यहां बीएसए दफ्तर में ज्वाइन करने वाले शिक्षकों की उपस्थिति शनिवार से दर्ज होनी शुरू हो गई। सुबह से शिक्षकों की कतार लग गई। गेट पर रखे गए रजिस्टर में शिक्षकों ने हाजिरी दर्ज की। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत शुक्रवार तक 441 शिक्षकों ने ज्वाइन किया था। इनमें 340 महिलाएं और 101 पुरुष शामिल रहे। अब तक 145 शिक्षक ज्वाइन करने नहीं आए हैं। ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि 9 फरवरी है। दूसरी तरफ इस जिले से स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों की संख्या 423 रही, जिसमें लगभग 300 शिक्षकों ने रिलीविंग कराई है। बीएसए का कहना है कि दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को स्कूल आवंटन 10 से 12 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें