फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग में 72 नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन, 4 फरवरी तक संभालना होगा कार्यभार

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग में भाग लेते नवनियुक्त शिक्षक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जिले में नवनियुक्त 72 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए। बुधवार को बीएसए कार्यालय में हुई काउंसिलिंग में एक अध्यापक उपस्थित नहीं हो सका। विद्यालय आवंटन के लिए 78 रिक्त पदों की सूची प्रदर्शित की गई थी।
विज्ञापन

पहले दिव्यांग, फिर महिला और उसके बाद पुरुषों को क्रमवार बुलाकर उन्हें विकल्प चुनने का अवसर दिया गया। इन सभी को पदस्थापन आदेश गुरुवार को बांट दिए जाएंगे, जिन्हें 4 फरवरी तक आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती के अंतर्गत प्रथम चरण की काउंसिलिंग में भाग लेने वाले 548 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई थी। इन सभी को बीएसए दफ्तर में ज्वाइन कराया गया था। काफी दिन तक बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगाते रहे। बाद में इन सभी को विद्यालय आवंटित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

दूसरे चरण की काउंसिलिंग में 57 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद पहली व दूसरी काउंसिलिंग के छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। प्रथम चरण के अलावा उसके बाद हुई काउंसिलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति तो मिल गई थी, लेकिन विद्यालय आवंटित नहीं हो सके थे।
करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद बुधवार को विद्यालय आवंटित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा की देखरेख में काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग में 73 नवनियुक्त शिक्षकों को शामिल होना था, जिसमें एक उपस्थित नहीं हो सका।
पहले एक दिव्यांग महिला और फिर चार महिलाओं को विकल्प चुनने का मौका दिया गया, फिर पुरुष शिक्षकों की काउंसिलिंग हुई। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने रिक्त पदों की सूची प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित की, फिर शिक्षकों के बताए विद्यालय को आवंटित किया। 4 फरवरी तक आवंटित स्कूल में ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें