फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो जिला प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
sports - फोटो : getty images
विज्ञापन
जीआईसी में मंगलवार को क्षेत्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुई। ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा सचिव विकास कुमार साहू, एमजीआईसी के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मंगल चरण रावत, जीआईसी के बीपी रावत की देखरेख में ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कई विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हुए।

प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें आदित्य सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, गौरव विक्रम, शिवम यादव, रमाकांत, शैलेंद्र मौर्य, शैलेंद्र प्रताप सिंह, तरुण कुमार, बॉबी ठाकुर, शुभम, मेहंदी हसन, ऋषभ, प्रदीप, सूरज बालक वर्ग में चयनित किए गए। वहीं बालिका में वेदिका, अंशिका, ऋचा, पलक, गौरी और नेहा का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें