फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के स्थानांतरित 13 बाबुओं पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में तैनात 13 बाबुओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों पर तथ्य छुपाकर तृतीय एपीसी के रूप में ग्रेड वेतन का लाभ लेने का आरोप है। निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने जांच के लिए सीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच में फंसे बाबुओं में ज्यादातर गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के साथ ही जिले की सीएचसी और पीएचसी में तैनात रहे बाबुओं ने तथ्यों को छुपाकर तृतीय एपीसी के रूप में ग्रेड वेतन प्राप्त कर लिया था।
विज्ञापन

मामला शासन स्तर पर पकड़ में आने के बाद निदेशक (प्रशासन) ने संबंधित बाबुओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। मामले में जिला स्वास्थ्य समिति के उपाध्यक्ष व सीडीओ ईशा प्रिया को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
शासन के निर्देश पर संबंधित बाबुओं से जवाब मांगा गया है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को दी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई हो सकेगी। हालांकि जांच शुरू होने के बाद गैर जनपद स्थानांतरित बाबुओं में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के इन बाबुओं पर हो सकती कार्रवाई
जिले की खीरों सीएचसी में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक शमसुद्दीन, महराजगंज सीएचसी में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, जतुआ-टप्पा सीएचसी में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक नंद प्रकाश सैनी, अमावां सीएचसी में तैनात रहे स्टोर कीपर सुशील कुमार तिवारी, बेलाभेला सीएचसी में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश, जगतपुर सीएचसी में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक वंश बहादुर सिंह, ऊंचाहार सीएचसी में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक मो. रिजवान व अशोक चंद्र, सीएमओ कार्यालय में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक स्वतंत्र कुमार व उर्दू अनुवादक मुमताज फातिमा, लालगंज सीएचसी में तैनात रहे वरिष्ठ सहायक आशा कुमार व कनिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह, सरेनी सीएचसी में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक अभिषेक सिंह के खिलाफ जांच शुरू कराई गई है।
तृतीय एपीसी के रूप में तथ्यों को छुपाकर ग्रेड वेतन लेने का आरोप है। मामले में मांगी गई रिपोर्ट जांच अधिकारी को उपलब्ध करवा दी गई है। मामले में निदेशक (प्रशासन) के स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमअ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें