फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उमस भरी गर्मी के साथ लू ने पसीने से किया तरबतर

Fri, 19 Jun 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में कचहरी रोड पर तेज धूप में सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं छात्राएं।    -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जून में गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। न दिन में चैन मिल रहा है और रात में सुकून की नींद आ रही है। उमस के साथ गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों के लिए गर्मी किसी चुनौती से कम नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लू की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को नमी का प्रतिशत औसत से अधिक रहा और उसी के साथ लू भी चली। इस कारण गर्मी ने लोगों को हिलाकर रख दिया। सुबह हाल यह रहा कि धूप में इतनी तेजी रही कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।

सबसे अधिक दिक्कत उन कामकाजी लोगों को हो रही है, जो धूप में रहकर काम करते हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भी दोपहर के समय सन्नाटा रहा। शहर में बनाए गए कूलिंग पॉइंट पर लोगों को राहत लेते देखा गया। शहर में प्रदर्शनी चल रही है और गर्मी के कारण वहां भी लोगों की भीड़ नहीं दिख रही है। पार्कों में भी लोग कम ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान गर्म हवा की रफ्तार में तेजी आएगी। आने वाले तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें