फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बिकने के लिए लखनऊ से आ रही मिठाई पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रक्षाबंधन पर बिकने के लिए लखनऊ से आ रही मिठाई पकड़ी गई है। ट्रक को रोककर बछरावां के कन्नावां गांव के पास मिठाई को चेक करने के बाद बीकानेरी के राजभोग के अलावा सूजी हलवा, सोहन पापड़ी के नमूने सील किए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह मिठाई मां वैष्णों ट्रेडिंग कंपनी नाका हिंडोला से ट्रक से भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव और एफएसओ हरेंद्र सिंह ने सूचना मिलने के बाद लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कन्नावां गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर उसे चेक किया तो उसमें मिठाइयां रखी थी।
एक-एक करके मिठाइयों की गुणवत्ता को चेक करने के बाद बीकानेरी के राजभोग के अजावा सूजी हलवा और सोहन पापड़ी का नमूना सील करके प्रयोगशाला भेजा गया।
मानक पूरे होने के कारण ट्रक को जाने दिया गया। सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर अभियान शुरू कर दिया गया है। मिलावटखोरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें