फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निर्माणाधीन मकान में खड़ी एसयूवी जली

Thu, 02 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन मकान में खड़ी एसयूवी में बुधवार दोपहर आग लग गई। इससे गाड़ी जल गई। जानकारी पर लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन


हरचंदपुर कस्बा निवासी विनय कुमार सिंह का घर से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन मकान है। दो दिन से उनकी एसयूवी निर्माणाधीन मकान के अंदर खड़ी थी। दोपहर करीब दो बजे अचानक एसयूवी में आग लग गई। मकान के अंदर से धुआं बाहर निकलता दिखा तो लोगों ने सूचना विनय को दी। कुछ देर बाद विनय समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

मकान के अंदर लोग गए तो देखा कि एसयूवी जल रही है। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक 70 फीसदी गाड़ी जल चुकी थी। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें