फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटी, चार घायल

Fri, 07 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटने से क्षतिग्रस्त हुई फॉर्च्य
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को एक एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के द्वारकापुरी निवासी अलक्षेंद्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में अलक्षेंद्र प्रताप सिंह, चालक रंजीत वर्मा समेत चार लोग घायल हुए। यह हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 447 के पास हुआ। सूचना पर ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक रंजीत वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल अन्य लोगों को उन्नाव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें