सरेनी थाना क्षेत्र के हरिकिशन खेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार खीरों ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल फिरोजाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था।
शिक्षक के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सरेनी थाने में दर्ज कराया गया था। इस पर 4 दिसंबर को सरेनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
सरेनी थाने के उपनिरीक्षक रामबाबू पटेल ने बीईओ खीरों को रिपोर्ट दी थी। बीईओ खीरों रवि कुमार ने इस संबंध में बीएसए को अपनी रिपोर्ट भेजी थी।
इस पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि शिक्षक को निलंबित करके अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।