फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिजली कटौती पर घेरा उपकेंद्र, सड़क जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज होकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : बिजली कटौती से नाराज होकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली कटौती सेे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे उपकेंद्र का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही जेई को हटाने की मांग की। मौके पर आई पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर सड़क से जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अतरेहटा में चंदापुर फीडर के अंतर्गत बिजली आपूर्ति होती है। ग्राम प्रधान नीरज व ग्रामीण वीरेंद्र ने बताया गांव में बीते 10 दिनों से बिजली की समस्या अत्यधिक उत्पन्न हो रही है। शनिवार को दोपहर से बिजली नहीं आई। इस कारण उपकेंद्र का घेराव किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीरज, बीरेंद्र मौर्य, पवन साहू, पंकज साहू, पीयूष, राज, राम बारन मौर्य, शत्रोहन वर्मा, विकास वर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। चंदापुर फीडर के जेई अजय सैनी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें