फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सुरेश अध्यक्ष और संजय बने महामंत्री

Mon, 27 Jul 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कचहरी में समर्थकों के साथ जश्न मनाते सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेशचंद्र याद
विज्ञापन
रायबरेली। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेश यादव व महामंत्री पद पर संजय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष और महामंत्री बनते ही दोनों के समर्थक खुशी से झूम उठे। माला पहनाकर निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री का अभिवादन किया गया।
विज्ञापन


रविवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। इस पद पर रनर संतोष पाल व तीसरे नंबर पर राकेश शुक्ला रहे। उपाध्यक्ष के दो पदों पर संतोष शुक्ला व संजय शर्मा जीते हैं। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर दिवाकर सिंह, नारायण स्वरुप पांडेय व विपुलेश श्रीवास्तव विजयी हुए हैं।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन श्रीवास्तव विजयी हुए, जबकि इसी पद पर कौशलेंद्र तिवारी रनर रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर मीना कुमारी, इरशाद, उदय, नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार व अशोक चौधरी विजयी हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों में विकास चौरसिया, अनिल यादव, अभय सिंह, गौरव शर्मा ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष और महामंत्री पद की मतगणना रात तक चलती रही।
विज्ञापन


इन दो पदों पर कौन जीतेगा, इस पर प्रत्याशियों के समर्थकों में बेचैनी साफ दिखी। आखिर में मतगणना खत्म हुई तो अध्यक्ष पद पर सुरेश यादव ने 581 मतों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने शशिकांत को हराया। इसी तरह महामंत्री पद पर संजय प्रताप सिंह 640 मतों के साथ जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें