फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एम्स में महिला के कान की सफल सर्जरी

Thu, 17 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नाक कान गला और हेड-नेक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने कान की सफल सर्जरी की है। 26 वर्षीय महिला को सुनने की समस्या थी। धीरे-धीरे समस्या और बढ़ गई। सुनने में अधिक दिक्कत होने लगी। चिकित्सकों ने महिला का एंडोस्कोपिक पद्धति से स्टेपेडोटॉमी किया। सर्जरी के बाद महिला की सुनने की क्षमता बढ़ गई।
विज्ञापन


नाक कान गला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनन्या सोनी ने बताया कि श्रवण हानि मरीज के जीवन में बाधा डालती है। इस बीमारी से मरीजों के सुनने की क्षमता लगातार घटती है। समय से इलाज न कराने पर श्रवण हानि के कम होने का जोखिम बना रहता है। समस्या होने पर चिकित्सकों से सलाह ली जाए, जिससे समय से इलाज या सर्जरी करके मरीजों को ठीक किया जा सके। सर्जिकल टीम में डॉ. अरिजीत जोतदार, डॉ. विभा सिंह, डॉ. रुद्र प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें