फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दरोगा और सिपाही पर 50 हजार मांगने का आरोप

Sun, 01 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। सोशल मीडिया पर शनिवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक ने ऊंचाहार कोतवाली में तैनात दरोगा और सिपाही पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जानकारी के अनुसार, कदरावां गांव के एक युवक का पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। शुक्रवार को युवक युवती को लेकर प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर चला गया। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद एक उपनिरीक्षक ने युवक को फोन कर युवती का बयान दर्ज कराने के बहाने कोतवाली बुलाया और वहां बैठा लिया। युवक का आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में दरोगा और सिपाही ने 50 हजार रुपये की मांग की। युवक के फुफेरे भाई ने रुपये की व्यवस्था कर उपनिरीक्षक को 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद युवक को नहीं छोड़ा गया। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें